M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मोबाइल टावर से सामान चोरी करनें वालें अंतर्राज्यीय चोर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार,22 लाख का सामान बरामद

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एनसीआर व आसपास के जनपदों से टावर से बैट्री व अन्य सामान चोरी करनें वालें
अंतर्राज्यीय चोर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान दौताई नहर पुल के पास जा रही एक कार को रोकने का प्रयास किया,तो वह पुलिस को देख भागनें लगें। पुलिस ने कार का पीछा कर कार सवार पांच संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के पांच सदस्य मेरठ निवासी मेहराज व रिजवान , बागपत निवासी सूरज व राजीव तथा लोनी निवासी कय्यूम हैं।

सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश एनसीआर व आसपास के जनपदों में चोरी करते हैं। ये लोग
जनपद हापुड व आसपास के जनपद मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद व अन्य जनपदो में टावरों से बैट्री व कार्ड चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों से 12 बैट्री रिलाइंस जियो, दो 5G कार्ड, दो वेंट्री इन्डस कम्पनी
,12 सैल ,एक गाड़ी आदि सामान बरामद किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page