M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सीबीआई व ईडी के नाम पर डराकर जेल भेजने की धमकी, महिला की बिगड़ी तबीयत, एसपी से शिकायत

सीबीआई व ईडी के नाम पर डराकर जेल भेजने की धमकी, महिला की बिगड़ी तबीयत, एसपी से शिकायत

हापुड़ ।

थाना देहात क्षेत्र की नवज्योति कॉलोनी में एक परिवार ने ईडी,सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के नाम पर झूठे मुकदमे और छापे की धमकी देने का आरोप लगाया है। धमकी से परिवार की महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया है।पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हापुड़ की नवज्योति कॉलोनी निवासी संदीप गोयल ने बताया कि उनका एक मामला पहले से न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद आरोपी महिला किरण लगातार फोन, व्हाट्सएप मैसेज और वॉइस नोट भेजकर उन्हें डरा-धमका रही है।

पीड़ित के अनुसार 25 जून को आरोपी ने उनकी पत्नी कामिनी गोयल को कई बार कॉल किए। व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेशों में कहा गया कि परिवार के दस्तावेज और गोपनीय जानकारी उनके पास हैं। इन्हीं के आधार पर ईडी, सीबीआई में शिकायत कर घर पर छापा पड़वाया जाएगा और पूरे परिवार को जेल भिजवा दिया जाएगा।लगातार मिल रही धमकियों से कामिनी गोयल मानसिक तनाव में आ गईं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें कोठी गेट स्थित डॉ. सक्सेना के अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।



संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी महिला से उनका कोई परिचय या लेन-देन नहीं है। इसके बावजूद झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page