सीएनजी ऑटो में लगी आग, जलकर खाक हुआ वाहन, चालक कूदकर बचा

सीएनजी ऑटो में लगी आग, जलकर खाक हुआ वाहन, चालक कूदकर बचा
हापुड़।बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रास्ते पर गुरुवार देर शाम एक सीएनजी चालित ऑटो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो जलकर राख हो चुका था।
बुलंदशहर के स्याना कस्बे निवासी बबलू आम लेने के लिए शेरपुर के पास एक बाग गया था। आम की पेटियां ऑटो में भरकर वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान चलते-चलते ऑटो से धुआं निकलने लगा। बबलू ने तुरंत ऑटो रोका और नीचे कूदा।
चालक के उतरते ही ऑटो ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
आग में ऑटो पूरी तरह जल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।











