M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

व्यापारी संजय की हत्या में नाम दर्ज में दो आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में संजय की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अन्य आरोपी अभी फरार हैं। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गांव अठसैनी निवासी सुंदर सिंह ने बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उल्लेख किया था कि उसके बेटे सचिन की गांव निवासी राजवीर सिंह से जलेबी के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ देर के बाद राजवीर अपने साथी सतवीर सिंह, संजीव, अमित, अजित, अंकित और प्रिंस के साथ वहां पहुंचा और सचिन के साथ हाथापाई करने लगा।

इसी को देखकर संजय वहां पहुंचा और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, जहां आरोपियों ने संजय को बेरहमी से पीटा। इससे संजय बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां
चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की।



सीओ ने बताया कि शुक्रवार को सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नामजद दो आरोपियों प्रिंस व राजवीर निवासी गांव अठसैनी को दौताई नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।



दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. That’s a fascinating take on long-term betting strategies! Seeing platforms like phfun casino prioritize secure, instant banking (like GCash!) really boosts player confidence – key for sustained engagement, don’t you think? 🤔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page