समाजसेवी मनोज सिंघल की माता जी के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक,दी श्रद्धांजलि

 समाजसेवी मनोज सिंघल की माता जी के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक,दी श्रद्धांजलि
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)‌।
नगर के प्रमुख समाजसेवी व बिल्डर मनोज सिंघल(किडजी स्कूल वालें) की माता जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों आदि ने शोक व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार नगर के चंडी रोड़ निवासी व समाजसेवी मनोज सिंघल  (किडजी स्कूल वालों) की माता  उषा सिंहल पत्नी श्याम लाल सिंघल (मटर वाले) का शुक्रवार की सुबह को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
Exit mobile version