ATMS College of Education Menmoms
News

नवोदय समिति द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में अपना अखबार बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

नवोदय समिति द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में अपना अखबार बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
, हापुड़।

पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में नवोदय समिति ने बाल विकास के उद्देश्य से अखबार बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जिस के माध्यम से युवाओं को एक दिन का संपादक बनने का मौका मिला और अखबार के महत्व और बारीकियां को समझा हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर रामपुर स्थित केoएमoएस oइंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में यश ,अलीना ,नव्या ,मनन, रश्मि , मानाल, दीक्षा, परी और गर्व कुमारआदि छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता भारद्वाज ने कहा की प्रतियोगिता के माध्यम से अपने मन की बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को आंतरिक प्रेरणा मिलती है रचनात्मक विकास होता है
एक दिन का युवा संपादक बनने का मौका पाकर वर्तमान घटना , राजनीति,ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना के शौर्य पराक्रम पर अपने भाव प्रकट किए प्रतियोगिता संयोजक राजेंद्र सिंह राठी ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी को देश ,समाज ,राजनीति के घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित करने की जिज्ञासा के साथ-साथ समाचार पत्र की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलता है प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान रश्मि,दीक्षा,और परी ने प्राप्त किया प्रतियोगिता के आयोजन में समिति के संजय अग्रवाल ,महेंद्र सिंह सैनी, डोली कार्दंमवाल सुशील कुमारआदि का सहयोग रहा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page