M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री प्राचीन शिव मंदिर का 30वां वार्षिक उत्सव संपन्न, ‘नवनिर्मित भव्य गेट का हुआ  उद्घाटन, मेरठ-दिल्ली के गायकों ने बांधा समां; महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

श्री प्राचीन शिव मंदिर का 30वां वार्षिक उत्सव संपन्न, ‘नवनिर्मित भव्य गेट का हुआ  उद्घाटन, मेरठ-दिल्ली के गायकों ने बांधा समां; महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

हापुड़।नगर के जवाहर गंज स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर का 30वां वार्षिक उत्सव और नवनिर्मित भव्य मंदिर गेट का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


नवनिर्मित भव्य मंदिर गेट का उद्घाटन मंदिर संरक्षक रतन लाल लुहारी वाले, अशोक कुमार मूले चाचा और अशोक कुमार ‘खद्दर वाले’ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।

उद्घाटन के बाद मंदिर संरक्षक रतन लाल ने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, संस्कारों की पाठशाला है। नया गेट भक्तों के स्वागत के लिए है, पर असली स्वागत भगवान शिव के आशीर्वाद से मिलता है।



समाजसेवी अशोक कुमार ‘मूले चाचा’ ने कहा कि 30 साल की यह यात्रा सभी के सहयोग से पूरी हुई है। समाज को जोड़ने का काम धर्मस्थल करते हैं, हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है।



अशोक कुमार ‘खद्दर वाले’ ने समिति को बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को मंदिर से जोड़ना सबसे बड़ी सेवा है। यहां होने वाले आयोजन संस्कृति को जीवित रखते हैं।



वार्षिक उत्सव के अवसर पर मेरठ और दिल्ली से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने सुंदर संकीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। देर शाम तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की।



इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी के प्रधान शांतनु सिंघल ‘बिजली वाले’, उपप्रधान मनीष गर्ग ‘लुहारी वाले’, महामंत्री विनोद कुमार ‘कोयले वाले’, कोषाध्यक्ष संजय सिंघल ‘लीलू’, प्रचार मंत्री अमित अग्रवाल ‘मुन्ना ‘ , संजय गुप्ता टायर वाले, मोहित बंसल समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। पुजारी नवीन कुमार ने विधि-विधान से पूजन कराया।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page