लोकेश बंसल बने ‘बहुजन न्याय दल’ के राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई

लोकेश बंसल बने ‘बहुजन न्याय दल’ के राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई
हापुड़/नई दिल्ली।
बहुजन न्याय दल (BND) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए ‘हापुड़ न्यूज़’ के मुख्य संपादक लोकेश बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर बहुजन न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी पी. के. राजवंश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नदीम खान, राष्ट्रीय सचिव चरन सिंह श्रीवास तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला सहित अन्य राज्यों के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि लोकेश बंसल के सांगठनिक अनुभवों से दल को पूरे देश में मजबूती मिलेगी।
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता: लोकेश बंसल
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर ‘हापुड़ न्यूज़’ के मुख्य संपादक और नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव लोकेश बंसल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
”पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। बहुजन न्याय दल (BND) शोषितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। पत्रकारिता के माध्यम से मैंने हमेशा जनता की आवाज़ को उठाया है, और अब इस नई राजनैतिक जिम्मेदारी के जरिए पार्टी की नीतियों और ‘न्याय के संकल्प’ को देश के कोने-कोने में जन-जन तक पहुँचाना ही मेरी मुख्य प्राथमिकता होगी। मैं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ।”
इस नियुक्ति के बाद देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।











