तेंदुए ने किसान पर हमला कर किया घायल , वन विभाग ने चलाया सर्च आपरेशन

तेंदुए ने किसान पर हमला कर किया घायल , वन विभाग ने चलाया सर्च आपरेशन
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और तेंदुआ जंगल में फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
कोटा हरनाथपुर गांव निवासी विमल बुधवार को दोपहर अपने खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक तेंदुएं ने आकर उन पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ झाड़ियों से जंगल में फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी।
घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।












