News
लोहे के जाल से करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-30-08-04-29-41_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E29137190584994651278-300x218.webp?resize=300%2C218&ssl=1)
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी एक युवक की दुकान पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
मोहल्ला राजीव विहार निवासी रोहित (24 ) कचहरी रोड पर एक स्पेयर पार्टस की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को काम करते समय उसका हाथ लोहे के जाल पर लग गया। जिसमें उतरे करंट से युवक बेहोश हो गया। युवक को इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23104047788137833102-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E28459653178987718383-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)