M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, लायंस क्लब हापुड़ ने किया भव्य प्रसादी वितरण

 

भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, लायंस क्लब हापुड़ ने किया भव्य प्रसादी वितरण

हापुड़।

आज भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई श्री बलराम एवं छोटी बहन माता सुभद्रा के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। चारों ओर भक्ति का अद्भुत संगम उमड़ पड़ा तथा भक्तगण जयघोष और भजन-कीर्तन के साथ भावविभोर होकर रथयात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान लायंस क्लब हापुड़ द्वारा सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लायन राकेश वर्मा, जो श्री जगन्नाथ समिति के पदाधिकारी भी हैं, रथयात्रा में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान – राजीव सिंघल, सचिव – गोविन्द अग्रवाल व कोषाध्यक्ष- आदित्य गोयल, वासु  सिंघल सहित वरिष्ठ सदस्य लायन संजीव गोयल, अशोक चौकड़ायत, डॉ० डी. के. वसिष्ठ, रवि गर्ग, अतुल गोयल, अखिलेश गर्ग, अनुज जैन, रमन गर्ग, ध्रुव गोयल एवं नारी शक्ति के रूप मे लायनेड बेलू गोयल, महिमा गोयल, कनिका अग्रवाल, भवनीता अग्रवाल सहित लायंस क्लब के अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page