वीसी डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में हरिपुर आवासीय योजना चढ़ी परवान,10 हेक्टेअर भूमि की हुई रजिस्ट्री

हरिपुर आवासीय योजना चढ़ी परवान,10 हेक्टेअर भूमि की हुई रजिस्ट्री
-गांव चक्रसैनपुर के किसानों ने एचपीडीए के पक्ष में की रजिस्ट्री
-एचपीडीए वीसी व भू-अर्जन सलाहकार ने किसानों को सौंपे चैक
-एचपीडीए की हरिपुर आवासीय योजना 22.5 हेक्टेयर में स्थापित होगी
-हरिपुर आवासीय योजना में भूमि की कुल क्रय लागत होगी करीब 145 करोड़ 47 लाख
,हापुड़ ।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में 22.5 एकड़ में हरिपुर
योजना स्थापित करने के लिए गांव के किसानों ने प्राधिकरण के पक्ष में अब तक 100000 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री कर दी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष व एचपीडीए के भू-अर्जन सलाहकार द्वारा किसानों को मुआवजे के चैक वितरित किये गये है। हरिपुर आवासीय योजना के लिए भूमि क्रय करने के लिए शासन ने एचपीडीए को 70 करोड़ रुपये दिये है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा दो दशक बाद नई हरिपुर आवासीय योजना चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में स्थापित करने की शुरूआत हो चुकी है। जिसके बाद से गांव किसाना प्राधिकरण के पक्ष में अब तक 10 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री कर चुके है। वीसी व भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर द्वारा किसानों को मुआवजे के चैक वितरित किये गये है। अब शेष किसान भी प्राधिकरण के पक्ष में रजिस्ट्री करने की तैयारी कर रहे है।
वीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का उद्देश्य हापुड़ को स्मार्ट,पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शहरी स्वरूप में विकसित करना है। हरिपुर आवासीय योजना को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जायेगा,जिससे प्रत्येक कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।
———————–
हरिपुर योजना मिशाल बनेगी
एचपीडीए के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में प्राधिकरण की स्थापित हो रही हरिपुर आवासीय योजना हापुड़ नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को एक सुरक्षित समृद्व और टिकाऊ जीवनशैली का अवसर मिलेगा।
————–
भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका
एचपीडीए की नई हरिपुर आवासीय योजना स्थापित करने में प्राधिकरण उपाध्यक्ष के साथ-साथ भू-अर्जन,पुर्नग्रहण,क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमि रही है। उक्त योजना स्थापित करने के लिए टीम पिछले छह महीने से धरातल पर कार्य कर रही थी। जिसका परिणाम आज सबके सामने आया है।
————————
22.5 हेक्टअर में स्थापित होगी योजना
एचपीडीए के भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश सिंह तोमर ने बताया कि हरिपुर आवासीय योजना 22.5 हेक्टअर में स्थापित हो रही है। जिसमें करीब 27 खसरा नंबर शामिल होंगे। करीब 100 किसानों द्वारा प्राधिकरण के पक्ष में अपनी भूमि की रजिस्ट्री कराई जायेगी।
—————————-
हरिपुर आवासीय योजना की कुल लागत
एचपीडीए के प्रभारी सचिव तेजवीर सिंह ने बताया प्राधिकरण की नई हरिपुर आवासीय योजना की कुल लागत 145 करोड़ 47 लाख रुपये है। जिसमें भूमि क्रय करने के लिए 70 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश शासन ने प्राधिकरण को दिये है।












