ATMS College of Education Menmoms
News

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही: बूंद बूंद पानी को तरसे कॉलोनीवासी,किया जमकर हंगामा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

हापुड़ की आवास विकास कालोनी में विगत एक सप्ताह से पानी ना आनें से क्षुब्ध मौहल्ले वासियों ने शनिवार को जमकर हंगामा व नारेबाजी की। पालिका अफसरों ने लोगों को शांत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में लगभग एक सप्ताह से घरों में पानी न पहुंचने के कारण पेयजल संकट है।भीषण गर्मी से परेशान लोगों का सब्र का बांध टूट गया और महिलाओं के साथ में पुरुष सड़क पर उतर आए। कॉलोनी में पानी की टंकी पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने वालों में काफी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं भी शामिल थीं। आक्रोशित लोगों का कहना था कि वह पिछले काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

हंगामे की सूचना मिलते ही जलकल विभाग के सहायक अभियंता तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

इस दौरान ममता शर्मा, बबली त्यागी, दिनेश ठाकुर,सभासद  रूद्राक्ष त्यागी, बॉबी पाठक, विभु, सचिन बंसल, विनीत तिवारी, अजय शर्मा, लौकी सिरोही समेत अन्य लोग शामिल रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page