M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

निकाय चुनावों के लिए रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक नामित हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह

30 जिलों के नगर निकाय प्रत्याशियों की सूची करेंगे प्राप्त

हापुड़।
राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय पूर्व एमएलसी जी द्वारा आयोजित चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक में हिस्सा लिया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में आगमी नवम्बर व दिसम्बर में संपन्न होने वाले नगर निकाय चुनावों एवं संगठन को मजबूत करने पर जिम्मेदारी/नियुक्ति का था।लोकदल नेता व पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान, व्यापारी छात्र रोजगार व व्यापार मंदी व वर्तमान ज्यादातर नगर पंचायत/ पालिका/निगमो के चेयरमैन के जनहित के काम नही करने के प्रति अत्यधिक परेशान है सरकार केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति में लोगों को उलझा कर उनका ध्यान बेरोजगारी महंगाई व अन्य महत्वपूर्ण चीजों से हटा रही है इस कारण बहुत लोग वर्तमान सरकार से नाराज हैं और इस समस्या को देखते हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश के नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं नगर निगम में वार्ड स्तर एवं चेयरमैन स्तर पर अपने प्रत्याशी घोषित करेगी एवं साथ ही साथ जिला अध्यक्षयो की कार्य प्रणाली पर भी ध्यान दिया जाएगा।

.. इन सभी चीजों के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने उत्तर प्रदेश को 3 जोनों में बांटा है जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश जिसमें 30 जिले व 6 डिवीजन आते हैं उसके लिए हापुड़ निवासी गजराज सिंह (पूर्व विधायक) जोनल सयोंजक बनाया है अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची जिला अध्यक्षों , विधायकों और पूर्व विधायकों के माध्यम से विचार-विमर्श करके प्रत्याशीयो की सूची पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गजराज सिंह प्राप्त करेंगे ।

गजराज सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयोंजक नामित पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों व लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page