युवती को लेकर फरार हुआ युवक, एफआईआर दर्ज

खेत से लौटे पिता को घर पर नहीं मिली 21 वर्षीय बेटी, गुमशुदगी दर्
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खेत से घर लौटे पिता को बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न लगने पर पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मोरपुर निवासी टेकचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दीपा उम्र 21 वर्ष मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तक घर पर थी। वह ईख बांधकर खेत से वापस आए तो बेटी घर पर नहीं थी।
परिजनों ने आसपास के इलाके, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद आ रहा है।
काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता न चलने परिजन हाफिजपुर थाने पहुंचे। तहरीर में पिता ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के दोस्तों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया, _”युवती की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।”_















