News
सहेली के साथ कॉलेज से लौट रही छात्रा से मनचलें की छेड़छाड़,विरोध करने पर की छात्रा की पिटाई

सहेली के साथ कॉलेज से लौट रही छात्रा से मनचलें की छेड़छाड़,विरोध करने पर की छात्रा की पिटाई
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छात्रा ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही शैकी उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। वह’ आरोपी से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












