ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurModinagarNewsUttar Pradesh

पांचवीं की छात्रा के साथ रेप शोर मचाने पर मुंह पर बांधा कपड़ा

पांचवीं की छात्रा के साथ रेप शोर मचाने पर मुंह पर बांधा कपड़ा

मोदीनगर

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में मंगलवार शाम कक्षा पांच की छात्रा से घर में घुसकर रेप किया गया। आरोपित ने छात्रा का गला नाखून से नोंच दिया। धमकी दी यदि किसी से रेप के बारे में बताया तो जान से मार देगा।

बुधवार सुबह पर स्वजन ने छात्रा से गले के निशान के बारे में पूछा तो रेप की जानकारी हुई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एक कालोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। यहां एक कालोनी में पत्नी व 11 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। बेटी एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है।

दीवार फांदकर घर में आया आरोपित

मंगलवार को व्यक्ति ड्यूटी पर थे। पत्नी किसी काम से पड़ोस में गई थी। छात्रा घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोसी आरोपित पीछे की दीवार फांदकर उनके घर में आया। छात्रा को खींचकर कमरे में ले गया। वहां उनके साथ रेप किया। शोर मचाने पर आरोपित ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांध दिया।

बच्ची को बेरहमी से पीटा

बेरहमी से पीटा भी और आरोपित ने बच्ची का गला भी दबाया। जिससे उसके नाखून बच्ची के गले में धंस गए। आरोपित ने धमकी देकर बच्ची को चुप करा दिया। घबराकर उसने भी स्वजन से कुछ नहीं बताया। बुधवार सुबह जब बच्ची सोकर उठी तो गले में दर्द बताने लगी। जब स्वजन ने देखा तो नाखून के निशान थे।

बच्ची से सख्ती से पूछा तो उसने सब बता दिया। गुस्साए स्वजन आरोपित के घर पहुंचे तो उसने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। बच्ची के चरित्र को ही गलत बताने लगा। इसके बाद स्वजन बच्ची को लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई।

पुलिस ने आरोपित को दबोचा

पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page