M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

यह लोग कर लें आंवला से दोस्ती, इस तरह सेवन करने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे…

नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आंवला के फायदे. आंवले का नियमित सेवन कर आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. आंवला को आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए रामबाण भी कहा गया है. आंवले में पॉलीफेनोल जैसे यौगिकों से भरपूर, लौह और जस्ता जैसे खनिज, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन रहते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं.

आंवला कैंसर जैसी धातक बीमारियों से बचाव करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों की मात्रा भरपूर होती है, जो कैंसर का रूप लेने वाली कोशिकाओं को भी प्रभावित करता है. इस छोटे से फल को खाने से हाजमा भी ठीक रहता है. दूसरे फायदों की बात करें तो यह हमारी स्किन और बालों के लिए रामबाण का काम करता है.  हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करते हुए अगर आप आंवले का उपयोग करेंगे तो यह आपके सेहत के लिए किसी जादू से कम नहीं होगा.

आंवाले में क्या-क्या पाया जाता है?
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. आंवले का नियमित सेवन करने से इम्‍यूनिटी बेहतर होती है.

इस तरह करें आंवले का सेवन

आंवले का जूस पिएं
आंवले का जूस भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है. इसलिए आप हर दिन आंवले का जूस का सेवन कर सकते हैं, आंवले के जूस से सर्दी-खांसी में भी तुरंत आराम मिलता है.



आंवले को सलाद में करें शामिल 
आप आंवले को खाने के वक्त सलाद में भी शामिल कर सकते हैं, इससे आपके खाने का स्वाद दो बनेगा ही साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगा.



चटनी बनाकर खाएं
अगर आप आंवले की चटनी बनाकर उसका सेवन करते हैं तो एक अलग ही स्वाद आपको मिलेगा. आप आंवले को धनिया, पुदीना और लहसुन के साथ पीस लें. जब चटनी बन जाए तो उसका सेवन करें. हेगा.



आंवले का मुरब्बा
आंलवे का मुरब्बा तो को देशी नुस्खा है, जो स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही सेहत को भी मजबूत बनाता है. इसलिए आप आंवले का सेवन मुरब्बा बनाकर भी कर सकते हैं.



दिल को रखता है सुरक्षित
फाइबर और आयरन से भरपूर आंवला एलडीएल (कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) के ऑक्सीकरण को नियंत्रित करता है. इसके अलावा ये आर्थ्रोस्क्लेरोसिस (धमनियों में पट्टिका का संचय) को रोकता है. साथ ही आंवला कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिसकी वजह से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है.



त्वचा को बनाए रखता है मुलायम
आंवला जब खाली पेट खाया जाता है तो इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो कोलेजन के क्षरण को धीमा करता है. ये अर्क विटामिन ए से भरपूर होता है. जो कोलेजन उत्पादन में आवश्यक है. ये एक ऐसा यौगिक है, जो त्वचा को जवान और मुलायम बनाए रखता है.



पुरुषों के लिए बेहत फायदेमंद
एक शोध के मुताबकि आंवले में पाए जाने वाले लौह तत्व शुक्राणु बढ़ाने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि दिन में एक बार आंवला जूस पीना चाहिए. इससे पौरुष शक्ति के साथ-साथ यौन शक्ति में वृद्धि होती है.



Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page