M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

जीरा और दालचीनी, किचन के ये 2 मसाले तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

नई दिल्ली: जब बात मोटापा कम करने की आती है तो ज्यादातर लोग डाइटिंग (Dieting) करने लग जाते हैं और सोचते हैं कि खाना नहीं खाने से उनका वजन तेजी से कम होने लगेगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि डाइटिंग के नाम पर खाली पेट रहने से मोटापा घटता (Obesity) नहीं बल्कि बढ़ जाता है. इसलिए खाली पेट तो बिल्कुल ना रहें. इसकी जगह आप किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो वेट लॉस करने में आपकी मदद करेंगे.

इन दिनों मोटापे के साथ-साथ पेट के आसपास फैट यानी चर्बी जमने की समस्या भी काफी बढ़ गई है. इससे न सिर्फ आपका फिजिकल लुक खराब होता है बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में किचन में मौजूद दो सबसे कॉमन मसाले- दालचीनी और जीरे (Cinnamon and Cumin) की मदद से बनने वाली यह ड्रिंक पूरी तरह से नेचुरल है. इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं और इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाकर आप तेजी से वेट लॉस भी कर सकते हैं.

कैसे बनाएं यह वेट लॉस ड्रिंक?

जीरा और दालचीनी दोनों को बराबर मात्रा में लें. 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम दालचीनी. जीरा और दालचीनी दोनों को तवे पर फ्राई करके मिक्सी में अलग-अलग पीस लें और डिब्बे में बंद करके रख लें. रोजाना सुबह गुनगुने पानी में 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें (Mix cumin and cinnamon powder in water) और खाली पेट ही इस ड्रिंक का सेवन करे. आप चाहें तो रात में खाना खाने के 30 मिनट बाद भी इसे पी सकते हैं. नियमित रूप से जीरा और दालचीनी का पानी पीने से पेट की चर्बी निश्चित रूप से कम करने में मदद मिलेगी.

कैसे फायदेमंद है जीरा और दालचीनी की ड्रिंक?

जीरा विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidants) से भरपूर होता है जो शरीर से अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद करता है. साथ ही जीरा शरीर में फैट जमने से भी रोकता है. साथ ही जीरा मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है जिससे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है. तो वहीं, दालचीनी भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. जीरे की ही तरह दालचीनी भी वेट लॉस करने में मदद करती है क्योंकि दालचीनी भी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है जिससे तेजी से वजन घटाना आसान हो जाता है. दालचीनी भूख को कम करती है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करती है. नियमित रूप से दालचीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा और पेट की चर्बी घटाना आसान हो जाता है.

Source link

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page