ATMS College of Education Menmoms
News

भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार में जुटेगा कांग्रेस सेवादल – निखिल वत्स

हापुड़। रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष दीपक मोघे के नई शिवपुरी स्थित आवास पर कांग्रेस सेवादल की बैठक हुई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा में शहर से कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई और संगठन विस्तार के लिए एक समिति का गठन भी किया। इस समिति का अध्यक्ष दीपक मोघे जी को बनाया गया है। समिति में अनूप कर्दम, निसार खान, एसपी गौतम को सदस्य बनाया गया है। शहर कांग्रेस सेवादल संगठक निखिल वत्स ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का सक्रिय हिस्सा बने हुआ हैं। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनावों में भी सेवादल कार्यकर्ता पूरे जी जान से जुटेंगे। जिला महासचिव कांग्रेस सेवादल सुखपाल गौतम ने कहा कि हापुड़ के सेवादल कार्यकर्ता पूरे हापुड़ में गली गली में भारत जोड़ो यात्रा की ही तर्ज पर यात्रा निकलेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल अंकित शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव राहुल शर्मा, देव कुमार भी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page