मोदी सरकार ने स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई – मुनेश त्यागी

हापुड़।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक कर
संगठित करने की कोशिश की।

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी ने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हैं । उनकी चुनाव में अहम भूमिका रहने वाली है ।मोदी सरकार ने इन स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।

उन्होंने महिलाओ से आग्रह करते हुए कहा कि महिलाएं एक साथ जुड़कर फिर से मोदी सरकार को आगे लाने में प्रयास करें ।

Exit mobile version