ATMS College of Education Menmoms
News

लोगों की सुविधा के लिए एचपीडीए मार्च तक होंगा हाईटेक – वीसी डॉ. नितिन गौड़

लोगों की सुविधा के लिए एचपीडीए मार्च तक होंगा हाईटेक – वीसी डॉ. नितिन गौड़

हापुड़। लोगों की सुविधा के लिए एचपीडीए के वीसी डॉ नितिन गौड़ की पहल पर प्राधिकरण के दफ्तरों को हाईटेक बनाया जा रहा है। ऑफिस को डिजिटलाइज करने की कवायद शुरू हो गई है। हापुड़ का एचपीडीए ऑफिस में जल्द ही एक क्लिक में फाइलों की पूरी डिटेल कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगी। ऑफिस के कर्मचारी और बाबू फाइलों के नाम पर बेवजह लोगों को नहीं घुमा सकेंगे। डिजिटाइजेशन के लिए उपाध्यक्ष ने पांच एक्सटरा डेटा एंट्री आपरेटर नियुक्त कर बैठक की।

पिछले दिनों हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन गौड की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सचिव, प्रापर्टी ऑफिस, सहायक एवं कनिष्क अभियंता, मॉनेटरिंग एवं परफोरेंस इम्प्रयूमेंट स्पोर्ट यूनिट के
प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईवाई टीम ने अपरिवर्तनशील डेटा प्रविष्टी और गूगल फार्म आधारित प्रणाली के माध्यम से स्थलीय परिवर्तनशील डेटा संग्रह कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया।

एचपीडीए के उपाध्यक्ष नितिन गौड ने बताया कि इसी साल अप्रैल से पहले एचपीडीए के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page