News
मिशन शक्ति के तहत पिंक बूथ का उद्घाटन एसपी ने करवाया महिला हेड कांस्टेबल से
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231031-WA0055-1024x576.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
हापुड़। मिशन शक्ति अभियान चार के तहत एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पिंक बूथ का उद्घाटन चौकी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल से करवाया।
मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं की सहायता एवं समस्याओं के निराकरण हेतु महिला पिंक बूथ/चौकी का महिला मुख्य आरक्षी रीना देवी (पिंक बूथ प्रभारी )से फीता काटवाकर उद्घाटन कराया गया।