ATMS College of Education Menmoms
News

कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है- हार्दिक भाई जोशी

कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है- हार्दिक भाई जोशी

हापुड़।

श्री सनातन धर्म सभा परिसर में
धर्म परायण स्व. लाला हुकम चंद के परिवारजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए प्रभु राम व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई।

कथावाचक हार्दिक भाई जोशी ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। कृष्ण व श्री राम जन्मोत्सव का वर्णन सुन दर्शक भाव विभोर हो गए।

कथा वाचल ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा तब गौ माता भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची और उसका निवारण करने की बात कहने लगी। तब भगवान ब्रह्मा ने गौ माता से कहा कि सृष्टि के सभी लोगों को प्रभु का ध्यान करना चाहिए तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष राम जन्म व कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि तालाब में स्नान करने गए गजेंद्र का पैर घड़ियाल ने पकड़ लिया था जिसकी पीड़ा से गजेंद्र परेशान थे और उन्होंने भगवान का स्मरण किया जिसके बाद भगवान नारायण पहुंचकर गजेंद्र को मुक्त कराया। इसके बाद अयोध्या में जन्मे भगवान श्री राम की कथा सुनाई। राजा दशरथ महारानी कौशल्या के घर जन्म हुआ भगवान श्री राम ने मर्यादा स्थापित कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाया है। बंदी गृह में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद बसु देव जी ने बालक को लेकर गोकुलधाम नंद बाबा यशोदा के पास छोड़ आए और वहां कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया।

इस दौरान सभी भक्तों ने भागवत की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर गोपाल अग्रवाल,
सुनील अग्रवाल ,सुधीर अग्रवाल चोटी, अरुण गर्ग , रोहित गर्ग
दीपक गर्ग, अशोक छारिया, नरेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page