महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद ,भेजा जेल

महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद ,भेजा जेल
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि 27 मई की शाम को बचीता निषाद ब्रजघाट में अपने रिश्तेदार की गोद भराई के कार्यक्रम से लौट रही थी। ब्रजघाट चेक पोस्ट से वे ऑटो में सवार होकर अपने घर मीरा रेती लौटने लगीं, जैसे ही वे टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और उन्होंने बबीता से पर्स लूट लिया था। जिसमें मंगलसूत्र, 51 सौ रुपये की नकदी, अन्य पीली धातू समेत मेकअप का सामान था।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को पहचान लिया और चेकिंग के दौरान पलवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अरवाज और जैद निवासी पलवाड़ा का बताया, जिनसे लूटा गया सामान और 5100 रुपये की नकदी बरामद हुई।











