News
महिला ने निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व एक लाख रुपए की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज

महिला ने निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व एक लाख रुपए की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़:
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी गांव निवासी व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने व एक लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। मामलें में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति और बच्चे उससे अलग रहते हैं। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी थी। आरोपी ने उससे निकाह करने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने उससे एक लाख रुपये भी ले लिए। आरोप है कि दो साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद अब आरोपी न तो निकाह कर रहा है और न ही रुपये वापस दे रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











