M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन

हापुड: कुचेसर चोपला क्षेत्र के गांव गोहरा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष मास्टर ओमेंद्र हूण के आवास पर संपन्न हुई जिस बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जनपद के तमाम गांवों में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष मास्टर ओमेंद्र हूण ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद हापुड़ के गांव गौहरा में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बैठक की। जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि गांव में मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गांवों के ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि वही जनपद में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं बेहतर नहीं है इस वजह से ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं चौधरी प्रवीण भारती ने कहा कि अधिकतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ना तो डॉक्टर समय से आते हैं ना ही दवाइयां मिल पाती है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन जल्द ही जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगा।

इस दौरान- चौधरी प्रवेंद्र भाटी परवेज हूण विनोद गुर्जर महकार सिंह नागर सोनू नागर मदनपाल सिंह अंकित हूण अंकुर नितिन नागर रोबिन सिंह भूरा गुर्जर राजकुमार सिंह रविंद्र कुमार सुंदर लक्ष्मीकांत मनीष शर्मा वासु शर्मा अंकुश अमित हूण नीरज आदि लोग मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page