ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सरकार के कुप्रबंधन के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में प्रर्याप्त सुविधाएं नही मिल रही

 सरकार के कुप्रबंधन के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में प्रर्याप्त सुविधाएं नही मिल रही

 

नई दिल्ली ।  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार मार्गदर्शन में पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे राहत शिविरों का दौरा करके जायजा लिया। श्री भारद्वाज ने प्रदेश कार्यायल में चल रहे कंट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया।
पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज ने कहा कि ने कहा कि दिल्ली में यमुना के समीप चल रहे बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए पिछले 5-6 दिनों से चल रहे राहत शिविरों में पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार कुछ भी नही कर रही है। दिल्ली सरकार में समन्यव की कमी और कुप्रबंधन के कारण लोग बाढ़ की पीड़ा के साथ-साथ सरकार की अव्यवस्थाओं से अपनी जरुरतों के लिए असहाय और मजबूर महसूस कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से यमुना के तटस्थ पांच जिला कांग्रेस कमेटियों में चल रहे राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावितों को सुबह की चाय सहित दोपहर और रात का खाना दिया जा रहा है, जिससे लोगों को भोजन के लिए परेशान नही होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी राहत शिविरों में पके हुए स्वादिष्ठ भोजन के साथ-साथ पीड़ितों को सूखा राशन भी बांटा जा रहा है।
श्री भारद्वाज ने बताया कि बाबरपुर जिला में यमुना पुस्ता के राहत शिविर का पूर्व मंत्री अरविन्दर सिंह और जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने दौरा करके बाढ़ पीड़ितों के लिए पहुॅचाई जा रही राहत सामग्री, जरुरी वस्तुओं, दवाईयों और भोजन प्रयाप्त मात्रा में मिल रहा है, इसका निरीक्षण किया। बाबरपुर जिला में मजनू का टीला पर चल रहे राहत शिविर का पूर्व विधायक  राजेश जैन, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह और ठाकुर दास ने दौरा करके जायजा लिया। करावल नगर जिला में चल रहे राहत शिविरों का जिला अध्यक्ष आदर्श भारद्वाज ने भी दौरा करके पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।  सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में चल रहे राहत शिविरों का दौरा करके  अनिल भारद्वाज ने भी जायजा लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page