भारत नेपाल के बीच जल्द शुरु होगीं रेल सेवा – नेपाली राजदूत


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर ।
भारत में नेपाल के राजदूत राम प्रसाद ने कहा कि भारत नेपाल का अभिन्न व सच्चा मित्र हैं। भारत और नेपाल के बीच हमेशा मधुर संबंध रहे हैं। दोनों देश है और एक दूसरे को मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। भारत-नेपाल के बीच जल्द शुरू रेल सेवा शुरू होगीं।
नेपाली राजदूत यहां ब्रजघाटपर मां गंगा की आरती के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू करनें के लिए दोनों देशों के बीच लगभग रंजामंदी हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि गंगा को शास्त्रों में बैतरणी कहा गया है, जो वर्तमान समय में पृथ्वी पर जीवित देवी के रूप में अवतरित है। गंगा के दर्शन मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमें स्वच्छ, निर्मल और के लिए अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए।

Exit mobile version