fbpx
ATMS College of Education
News

भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में निकाली नारी शक्ति वंदन यात्रा, महिलाओं को किया जागरूक

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा महिला कार्यकत्ताओं ने पिलखुवा में किशनगंज मंदिर से नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाल महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के बारें में बताया।

भाजपा नेता लज्जारानी गर्ग व सीमा जौहर ने ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। महिला को परिवार की मुखिया बनाया है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इस मौके पर संगीता गहलोत , संतोष सिसोदिया , रेखा अग्रवाल , रेनू त्यागी , ममता तोमर ,ममता सैन , बबीता , अनीता राणा आदि मौजूद थी।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page