भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,योग जीवन में उपयोगी -डाक्टर पायल गुप्ता,राखी शर्मा

हापुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष राखी शर्मा के नेतृत्व में नवज्योति कॉलोनी में योग अभ्यास किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.पायल गुप्ता व नगराध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि आज के बदलते इस दौर में हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम एक घंटा योग के लिए निकलना चाहिए। योग करने से हमारे शरीर मजबूत होता है। बीमारी से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। जो व्यक्ति लगातार योग करते हैं वह हमेशा स्वस्थ रहते हैं बीमारी उनसे कोसों दूर भागती है।

इस मौकें पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती , क्षेत्रीय मंत्री कविता माधुरी , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पायल गुप्ता मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा , समस्त पदाधिकारी और सदस्या उपस्थित थीं।

Exit mobile version