भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के स्वागत कार्यक्रम में भाजपाई आपस में भिड़े,हुई धक्का मुक्की
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-29-19-53-51-11_7352322957d4404136654ef4adb645047E24397064194749701215-300x171.webp?resize=300%2C171&ssl=1)
हापुड़। पिलखुवा में धौलाना गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के स्वागत समारोह में भाजपाइयों में आपस में झडप व धक्का-मुक्की हो गई। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामला शांत करवाया।
पिलखुवा के आईटीआई कॉलेज में गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का स्वागत कार्यक्रम था। जिसके लिए भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। मौके पर जैसे ही भाजपा प्रत्याशी पहुंचे कुछ वरिष्ठ नेताओं से स्वागत कर वह तुरंत ही रूपवती इंटर कॉलेज के लिए रवाना होने लगे। जिस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए । इसके बाद माहौल गर्म हो गया और भाजपाइयों में आपस में धक्का मुक्की होने लगी। बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष के समझाने के बाद मामला शांत हो पाया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E24807878686829417974-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2764395782056387095-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)