News
ब्लूम हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा,गुस्साए परिजनों ने वार्ड बॉय को पीटा, वीडियो वायरल , वार्ड बॉय ने दी अस्पताल संचालकों के विरुद्ध

ब्लूम हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा,गुस्साए परिजनों नेवार्ड बॉय को पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़:
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित
ब्लूम हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई एक महिला की अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और वार्ड बॉय के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी शकुंतला हार्ट की पेशेंट थी। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर असौड़ा स्थित ब्लूम हॉस्पिटल में लेकर आए थे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल रेफर किया गया , जबकि ब्लूम हॉस्पिटल में जरूरी जांच की सुविधा ही नहीं थी। परिजनों के अनुसार वापस लौटते समय अस्पताल में आने पर महिला ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने एक वार्ड बॉय कासिम को पकड़कर मारपीट कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
उधर स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि ब्लूम हॉस्पिटल में लंबे समय से नियमित विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते। भर्ती के बाद अधिकांश इलाज नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय के भरोसे चलता है। गंभीर मरीज होने पर बाहर से डॉक्टर बुलाए जाते हैं।











