fbpx

News

बुलन्दशहर में सड़क हादसा 4 की मौत, 9 घायल

बुलंदशहर। साहिबाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 14 डीटी 7352 जो बदायूं से दिल्ली को जा रही थी, बुलंदशहर से निकलने पर अडौली तिराहे पर सिकंदराबाद की ओर से आ रहे ट्रक नंबर एनएल 01 एए 1298 से टकरा कर बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुचंकर दुर्घटना का जायजा लिया तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक्सीडेंट में 9 लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 4 लोगो की दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने पर उनके शव मोर्चरी भेज दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली गई। साथ ही घायलों से भी वार्ता कर जानकारी लेकर उन्हें समुचित उपचार दिलाये जाने के लिए आश्वस्त किया गया। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Dial Quality Kidney Care

Kidzee
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: