ATMS College of Education Menmoms
News

सदर विधायक की मेहनत से धीरखेड़ा से बुलन्दशहर रोड़ बाईपास तक चौड़ीकरण के लिए
47.85 करोड़ रुपये हुए आवंटित,जाम से मिलेंगी निजात – धीरज चुंग सोनू

हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रयास से शासन ने
धीरखेड़ा से बुलन्दशहर रोड़ बाईपास तक चौड़ीकरण के लिए
47.85 करोड़ रुपये आवंटित करवा दिए। विधायक के प्रयास की धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के सचिव धीरज चुंग सोनू ने सराहना करते हुए आभार जताया।

हापुड़ के मेरठ रोड फ्लाईओवर से बुलंदशहर बाईपास तक सड़क अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई है। जगह-जगह दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा सड़को पर दुकानें लगी है । दो लेन होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है और पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है।

इस मामले में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात कर धीरखेड़ा से बुलंदशहर बाईपास तक (शहरी भाग) का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद पिछले माह इस कार्य के लिए बजट भी जारी कर दिया गया। इस मार्ग से बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि शहरों के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं, सड़क चौड़ीकरण होने से शहर के साथ ही अन्य शहरों को जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोशिएशन के सचिव धीरज चुंग सोनू ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page