HapurNewsUttar Pradesh
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से यू-ट्यूबर पर की गई टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सिवाया गांव निवासी यू-ट्यूबर युद्धि राणा के बारे में आपत्तिजनक व धार्मिक टिप्पणी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर निगरानी के तहत आरोपियों को चिह्नित किया और कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी तैय्यब व साहिल निवासी गांव देहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












