टिंबर व्यापारी के घर पर हुई चोरी से व्यापारी खफा, थाना प्रभारी को बुलाया केस खोलने की मांग

टिंबर व्यापारी के घर पर हुई चोरी से व्यापारी खफा, थाना प्रभारी को बुलाया केस खोलने की मांग
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व टिंबर व्यापारी के घर पर दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी के तीन दिन बाद भी घटना का खुलासा ना होने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को व्यापारियों ने थाना प्रभारी को अपने यहां बुलाकर केस खोलने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक टिंबर व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल के घर पर तीन दिन पूर्व चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर 15 लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था।
घटना के तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा ना होने पर व्यापारियों ने गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को अपने प्रतिष्ठान पर बुलाकर केस खोलने की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।











