M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पेट्रोल पंप पर तेल में धांधली का आरोप, वीडियो वायरल,150 रुपये का तेल, निकला सिर्फ 200 ग्राम

पेट्रोल पंप पर तेल में धांधली का आरोप, दंपति ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल,150 रुपये का तेल, निकला सिर्फ 200 ग्राम

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एक  पेट्रोल पंप पर तेल में धांधली का आरोप लगाते हुए एक दंपति ने पंप कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं को चपत लगाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

150 रुपये का तेल, निकला सिर्फ 200 ग्राम
पीड़ित दंपति का कहना है कि उन्होंने बाइक में 150 रुपये का पेट्रोल डलवाया। शक होने पर घर जाकर उन्होंने टंकी से तेल निकालकर जांच की तो उसमें केवल 200 ग्राम पेट्रोल निकला।

इसके बाद दंपति वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर कर्मचारी अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने कहा – “मेरी बाइक में अभी तेल डला है, आप सामने 150 रुपये का तेल निकालकर दिखाइए।”

इस पर कर्मचारी घबरा गए और कहा कि “हम आपकी बाइक में पूरा तेल करवा देते हैं।”

उपभोक्ताओं से सावधानी की अपील
पीड़ित ने कहा कि कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी टंकी में पहले से तेल होता है, इसलिए उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की धांधली से कितने लोगों को नुकसान हो रहा होगा।

दंपति ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page