M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Hapur

किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाएंगे वैज्ञानिक

हापुड़। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हापुड़ के कृषि विज्ञान केंद्र में 20 मार्च को किसान मेले का आयोजन होगा। इसमें देशभर से आए प्रतिष्ठित वैज्ञानिक उन्नत खेती की बारीकियां समझाएंगे, साथ ही पारंपरिक खेती से हटकर लाभकारी फसलों की प्रजातियों से भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। मेले में प्रदर्शनी लगाने के लिए विज्ञान केंद्र की तरफ से समस्त विभागों को पत्र भेजा गया है।
शासन की मंशा किसानों की आय को बढ़ाना है। इसके लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। गांवों में किसान पाठशालाएं हो या फिर कृषि गोष्ठी सभी में किसानों को आधुनिक खेती की तरफ बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।
केंद्र सरकार से मिले आदेशों के अनुसार बाबूगढ़ स्थित कृषि विभाग केंद्र में 20 मार्च को किसान मेला लगाया जाना है। यह मेला व्यापक स्तर पर होगा, जिसमें हापुड़ समेत अन्य जिलों के किसान भी भाग ले सकेंगे। देशभर के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक इस मेले में किसानों को खेती समेत कृषि से जुड़े व्यवसायों को बताएंगे। इसे लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने सबी विभागों को प्रदर्शनी लगाने के लिए पत्र जारी कर दिया है। गांवों में मुनादी कराकर किसानों को आमंत्रित भी किया जा रहा है।
किसान मेले में फसलों की आधुनिक और उन्नत प्रजातियां देखने को मिलेंगी। स्टॉल पर विभिन्न उर्वरक, बीज, दवा कंपनियां किसानों को इनका महत्व समझाएंगी। इस पद्धति से खेती करने पर किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं किसानों को आधुनिक खेती, पशुपालन, मत्सय पालन, डेयरी उत्पाद, मशरूम समेत अनेकों खेती संबंधी व्यवसायों की जानकारी दी जाएगी। किसान मेले में एक विश्वस्तरीय पेस्टीसाइड कंपनी भी प्रतिभाग करेगी। जिसके द्वारा किसानों को फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्व, उर्वरकों की उपलब्धता, पेस्टीसाइड की संतुलित जरूरत को बताया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ हंसराज सिंह ने बताया कि किसान मेलेे का आयोजन 20 मार्च को होगा। प्रदर्शनी लगाने के लिए विभागों को पत्र भेज दिया गया है। इसमें बड़ी संख्या में किसान आकर आधुनिक खेती के टिप्स कृषि वैज्ञानिकों से पा सकेंगे।

Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page