M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व विधायक गजराज सिंह को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने दी बधाई, फूल माला पहनाकर किया स्वागत

पूर्व विधायक गजराज सिंह को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने दी बधाई, फूल माला पहनाकर किया स्वागत

हापुड़। पूर्व विधायक गजराज सिंह को पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर हापुड़ कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को फूल माला पहनाकर बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक गजराज सिंह को जो जिम्मेदारी दी गई है इससे संगठन में मजबूती बनेगी। उन्होंने कहा हैं कि पॉलिटल अफेयर्स कमेटी कांग्रेस पार्टी की एक अहम कमेटी होती हैं। गजराज सिंह को उनके राजनीतिक अनुभव और राजनीति में निरंतर सक्रियता के आधार पर ये स्थान मिला हैं। जो कि हर किसी नेता को मिल पाना इतना आसान नहीं होता। गजराज सिंह जनपद हापुड़ में जमीनी स्तर के राजनेता हैं। उनकी कार्यशैली से पार्टी के हर बड़े नेता बेहद खुश हैं। जिसके आधार पर उन्हें कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया हैं। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा हैं कि गजराज सिंह आगामी चुनावों में जनपद मे हर स्तर पर पार्टी को हर चुनाव में जीत दिलाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। जनपद में विधानसभा की 3 सीटें हैं जहां तीनों सीटों पर पार्टी विजय परचम लहराएगी।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी आईसी शर्मा, विधि विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह एडवोकेट, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, ओबीसी कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी, कुसुमलता, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, शहजादा चौधरी, जितेंद्र सिंह, सुविधा शास्त्री, जलज तेवतिया, भरतलाल शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, मुकेश, हारून सिद्दीकी, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, यशपाल ढिल्लो, जस्सा सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, सुखपाल गौतम, रवींद्र गुर्जर, शौकीन चौधरी, खुशबूदा अली, अंबेडकर आदि लोग मौजूद रहे.!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page