M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर सौंदर्यकरण का किया उद्घाटन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर सौंदर्यकरण का किया उद्घाटन

हापुड़। देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के द्वारा डाँ एपीजे कलाम साहब की स्टेचू के आसपास कराए गए भव्य सौंदर्यकरण व स्वच्छता ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन नगर पालिका परिषद हापुड अध्यक्ष पुष्पा देवी,एससी एसटी आयोग उ प्र सरकार के सदस्य नरेंद्र खजूरी,उत्तर प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एस एम अकरम जी व सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी की गरिमाही उपस्थिति व संयुक्त रूप से किया गया एवं पूर्व राष्ट्रपति जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कार्यक्रम के आयोजक सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने उत्तर प्रदेश सरकार एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी,भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एम अकरम, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि,रालोद के जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, यू ट्यूबर दा स्टार सलमुद्दीन एंव अन्य अतिथियों को पटका पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता व पूर्व राष्ट्रपति जी की प्रतिमा तस्वीर भेटकर कर अभिनंदन स्वागत किया

आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने ऐसे महापुरुष की पुण्यतिथि पर उनको आमंत्रित कर सम्मान दिया भविष्य में भी ऐसे अच्छे जनहित के कार्यों के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और सबसे बड़ी सौभाग्य की बात हापुड़ के लिए यह है कि पूर्व राष्ट्रपति जी की संपूर्ण उत्तर प्रदेश की एकमात्र स्टैचू हापुड़ के सिकंदर गेट में स्थापित है

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने कहा कि आज जो भारत को विश्व गुरु की उपाधि मिली हुई है यह कलाम साहब की देन है उनके द्वारा जो मिसाइल बनाकर देश को मजबूती प्रदान की गई संपूर्ण भारतवर्ष उनका ऋणी रहेगा

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब की स्टेचू के आसपास सौंदर्य करण कराया गया जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है ओर दानिश भाई का कार्य प्रशासनीय है

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एस एम अकरम, डॉ असलम फहीम सैफी बबलू मंसूरी,नरेंद्र खजूरी,पुष्पा देवी,मनोज वाल्मीकि,दानिश कुरेशी,जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी,हेमंत मिश्रा,सौराब ग्यास,जिला पंचायत सदस्य दीपक मेरठ,जितेंद्र,सुमित मलिक, सतीश राठी दीपक कुमार,अखिलेश कुमार,सागर,नितिन सभासद रिजवान कुरैशी,अफरोज अख्तर, डॉ मुशीर अहमद, खालिद जिलानी,मोनू चौधरी,अंकित सिरोही,आरिफ त्यागी अशरफ कुरैशी,राशिद अली मोहम्मद अहमद, डॉ दिलशाद अली, डा असद सिद्दीकी, डा आमिर अब्बासी, हीरालाल जैनवाल, सुदेश कुमार आदि महानुभावो द्वारा पूर्व राष्ट्रपति जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page