M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पूर्व भाजपा सांसद ने 82 गांव आईटी सेक्टर से इंडस्ट्रियल एरिया में घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री से मिलेगा पूर्व सांसद

हापुड़।

हापुड़ गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से लगातार चार बार सांसद रहे व लोकसभा आवास समिति के सभापति रहे डा.रमेश चंद तोमर ने कहा कि जनपद हापुड़ की धौलाना विधान सभा क्षेत्र के 70 व हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के 12 गांवों को वर्ष 2006 में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहण किया था,लेकिन अधिग्रहण की प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं की गई है। धौलाना क्षेत्र में इंडस्ट्रीज स्थापित करने के लिए एनओसी लेने की जरूरत होती है,लेकिन 20 वर्षों में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा एक भी एनओसी जारी नहीं की गई। जिस कारण क्षेत्र में इंडस्ट्रीज स्थापित नहीं हो रही है।

रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में पूर्व भाजपा सांसद रमेश चंद तोमर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनओसी नहीं मिलने पर धौलाना क्षेत्र में इंडस्ट्रीज नहीं लग पा रही है। इंडस्ट्रीज लगने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता। इस ओर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि उक्त 82 गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2041 में आईटी सेक्टर में घोषित कर दिया है। जिस कारण धौलाना क्षेत्र में इंडस्ट्रीज नहीं लग सकेगी,और किसान व नौजवानों को रोजगार भी नहीं मिल सकेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर हापुड़ व धौलाना विधान सभा क्षेत्र के 82 गांवों को आईटी सेक्टर से बदलकर इंडस्ट्रीयल एरिया घोषित करने की मांग की है। इस सम्बंध में वार्ता करने के लिए उन्होंने ने मुख्यमंत्री से समय भी मांगा है। समय मिलने पर वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले की बारीकि से जानकारी देंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पति सुरेश तोमर,चमन सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page