fbpx
ATMS College of Education
News

पीएम मोदी के नेतृत्व भाजपा की अभूतपूर्व तीसरी बार केन्द्र में बनेगी सरकार – सुनील भराला

हापुड़। भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि पीएम मोदी
के नेतृत्व अपने कार्यों के दम पर भाजपा की अभूतपूर्व तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनेगी। विपक्षी दलों की साज़िश बेनकाब हो जायेगी।

पंडित भराला यहां पापड़ वाली गली में शिवमन्दिर में जलाभिषेक के बाद कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के आगामी होनें वालें चुनावों में भाजपा रिकार्ड तोड़ सीटें हासिल कर एक बार पुनः सत्ता में आयेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी में सपा, बसपा, आप, कांग्रेस, रालोद जैसी क्षेत्रीय पार्टी भाजपा के तूफान में उड़ जाएंगी। मोदी-योगी की जोड़ी आदर्श जोड़ी है, जो हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। यूपी की पिछली सरकारों में बड़ी खस्ता हालत थी। मगर, योगी सरकार ने तरक्की के नए साधन दिखाए हैं। माफिया राज को खत्म किया है। यूपी की सभी सीटें भाजपा की झोली में होगी।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page