News
अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज

अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर दूसरी महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए पत्नी ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गाजियाबाद निवासी तसलीम ने बताया कि उसकी बहन सितारा की शादी 23 साल पूर्व पिलखुवा निवासी फिरोज खान से हुई थी। जिससे उनके पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से ही फिरोज उनकी बहन सितारा के साथ आए दिन मारपीट करता है।
पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि एक साल पूर्व उसकी बहन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया था, जिसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
उन्होंने बताया कि 27 जून 25 को फिरोज ने घर में घुसकर उनकी बहन से बेवजह मारपीट कर चुन्नी से गला दबाकर हत्या का पुनः प्रयास किया।जिसे बच्चों व पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोज की एक महिला से अवैध संबंध है,जिस कारण वह उनकी बहन की हत्या करना चाहता है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












