जिलें में बिक रही है नशीली दवाएं, नशे के आदी व्यक्ति ने की डीएम से शिकायत , डीएम के निर्देश पर मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी, पांच मेडिकल स्टोर सील, दो के लाईसेंस निरस्त, सीरिंज व नशे के इंजेक्शन बरामद

हापुड़।
डीएम कार्यालय में पहुंचे ड्रग्स के आदि एक व्यक्ति की शिकायत पर डीएम ने टीमें गठित कर सिम्भावली व गढ़ के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी करवाई गई, जिसमें नशीली दवाएं व सीरिज बरामद की। जिसके चलते पांच मेडिकल स्टोर सीज कर दिए, जबकि दो मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार रात मीडिया को बताया कि आज उनके कार्यालय में नशे का आदी एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आया और बताया कि वह अपनी बेटी की खातिर नशा छोड़ना चाहता है। गढ़ व सिम्भावली क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स व नशीली दवाएं मिलती है।
सूचना मिलते ही डीएम ने तत्काल पुलिस, प्रशासन, स्वस्थ्य व अन्य विभागों की 6 सदस्यीय टीमों का गठन कर छापेमारी करवाई। जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद इन पांच स्टोरों को सील कर दिया गया।