News
पति समेत ससुरालियों पर लात-घूंसों और डंडों से विवाहिता से मारपीट का आरोप , तीन बच्चों सहित एसपी से की शिकायत

पति समेत ससुरालियों पर लात-घूंसों और डंडों से विवाहिता से मारपीट का आरोप , तीन बच्चों सहित एसपी से की शिकायत
हापुड़:
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नवीन कुमार के साथ हुआ था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और आए दिन विवाद होने लगे।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है। आरोप है कि पति के अलावा सास बाला, ननद लक्ष्मी तथा जेठ सतीश भी उसे प्रताड़ित करते हैं।
पीड़िता ने बताया कि कई बार उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता है और घर से निकालने की धमकी दी जाती है। शिकायत करने पर बच्चों समेत उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।











