स्टेयरिंग छोड़ चलती कार में छत पर बैठकर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल, कटा सात हजार रुपए का चालान

स्टेयरिंग छोड़ चलती कार में छत पर बैठकर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल, कटा सात हजार रुपए का चालान
, हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र में एक युवक द्वारा चलती कार पर किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 7 हजार का चालान किया है।
वायरल वीडियो में युवक चलती कार की खिड़की पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखाई दिया। इसके बाद उसने कार को धीमी गति पर छोड़कर छत पर बैठकर करतब दिखाए।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया। यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए युवक पर 7,000 रुपए का चालान भी काटा गया।
उन्होंने बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। नियम तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












