ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया,गुरुद्वारों में शबद कीर्तन व विशाल लंगर का आयोजन

श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया,गुरुद्वारों में शबद कीर्तन व विशाल लंगर का आयोजन

हापुड़

सोमवार को जनपद में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव का 554 वॉ
प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों को आकर्षक
लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया। साथ ही गुरुद्वारों में शबद कीर्तन व
विशाल लंगर का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


सिख धर्म गुरुओं का कहना है,कि श्री गुरुनानक देव कहते है,कि
मनुष्य को अपनी नेक कमाई का अंश मानव जाति के कल्याण पर खर्च करना चाहिए।
सेवा और परोपकार ही उनके आदर्श व सिद्घांत थे। श्री गुरुनानक देव के
बताये मार्ग व आदर्शों पर चलकर की मानव जाति का कल्याण संभव है।
श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व मेरठ तिराहा स्थित गुरूद्वारा
में विशाल लंगर का आयोजन किया। जिसमें महिला,पुरुष व बच्चों ने सेवा
प्रदान की। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर लंगर में प्रसाद
ग्रहण किया। मेरठ स्थित गुरुद्वारा में भाजपा नेता,यूपी सफाई कर्मचारी
आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने मथा टेका,वहां उनका शिरोमणि गुरूद्वारा
प्रबंधक कमेटी एवं यूपी सिक्ख मिशन हापुड़ के पदाधिकारियों पटका पहनाकर व
सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन टिकैत व
पंजाबी यूथ ब्रिग्रेड के अध्यक्ष एकलव्य सहारा को सरोपा भेंट कर सम्मानित
किया


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page