नेशनल हाईवे- 9 पर दिल्ली के व्यापारी से लूट का मामला: ड्राइवर ने अपने साथियों सहित करवाई थी लूट, पुलिस ने गोली मारकर दो लुटेरों , ड्राइवर को किया गिरफ्तार

नेशनल हाईवे- 9 पर दिल्ली के व्यापारी से लूट का मामला: ड्राइवर ने अपने साथियों सहित करवाई थी लूट, पुलिस ने गोली मारकर दो लुटेरों , ड्राइवर को किया गिरफ्तार
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर कार सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से तंमचें के बल पर 17 लाख रुपए से भरा थैला लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी के ड्राइवर ने ही अपने साथियों सहित लूट करवाई थी।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीलमपुर निवासी कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन का थोक एवं खुदरा कपड़े का कारोबार है। रविवार को वह अपने चालक के साथ ग्रांट विटारा कार से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में पेमेंट एकत्र करने गए थे। दिनभर विभिन्न व्यापारियों और ग्राहकों से भुगतान लेने के बाद उनके पास करीब 22 लाख रुपये हूं भरा थैला लेकर देर शाम वह अपने चालक के साथ दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पार कर हापुड़ की ओर बढ़ी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक संदिग्ध कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया और गाड़ी के अन्दर घुसकर बदमाशों ने गन पांइट पर व्यापारी से कार में रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और शोर मचाने या पीछा करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने अपनी कार हापुड़, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर नगर के हाईवें स्थित थानों व पुलिस चौकी पर ना रोकते हुए रात 12 बजे दिल्ली अपने घर पहुंच गए और परिजनों को घटना की सूचना दी तथा बाद में गढ़ निवासी भाजपा नेता प्रमोद नागर को घटना की सूचना दी। भाजपा नेता द्वारा एसपी को घटना की सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश की।
गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने बताया किपुलिस ने चालक को दबोच लिया है। वहीं, उसके साथियों की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें, तो घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस जांच में मिला कि दिल्ली के गांधी नगर के चालक लक्ष्य को व्यापारी के कारोबार, कलेक्शन व आने जाने के रूट की पूरी जानकारी थी। वह कई बार व्यापारी के साथ कलेक्शन पर जा चुका था। इसके बाद उसने अपने दो साथियों संग मिलकर लूट की योजना तैयार की थी।
उन्होंने बताया कि रात्रि में घटित कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल कपड़ा व्यापारी के ड्राइवर लक्ष्य रावत से पूछताछ करने पर उनसे अपने 02 अन्य साथी मन्नू उर्फ रिजवान व निहाल अहमद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना कराना स्वीकार किया था, ड्राइवर की निशानदेही पर लुटेरों की गिरफ्तारी करने के प्रयास किया जा रहे थे तभी अलीपुर अण्डरपास के पास उक्त लुटेरों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, मुठभेड़ फायरिंग में एक घायल रिजवान सहित दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है ।











