निशुल्क आरोग्य जांच शिविर हुआ आयोजित, मरीजों की सेवा करना पुण्य का कार्य – सरिता गुप्ता, राजकुमार शर्मा

निशुल्क आरोग्य जांच शिविर हुआ आयोजित, मरीजों की सेवा करना पुण्य का कार्य – सरिता गुप्ता, राजकुमार शर्मा

हापुड़। नारी उत्थान फाउंडेशन व आरोग्य हास्पिटल के तत्वावधान में श्रीनगर में समाजसेवी आरती मिश्रा के यहां। निशुल्क आरोग्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया गया।

नारी उत्थान फाउंडेशन सरिता गुप्ता व समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने कहा कि जरूरमंदों व मरीजों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य हैं। इससे मन को संतुष्टि मिलती है।‌

शिविर में डॉ प्रियंका गर्ग ने मरीजों के दांतों का परीक्षण व प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ मीनू सैनी द्वारा महिलाओ से सम्बंधित रोगों का परामर्श दिया गया।

शिविर में मरीजों के
ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन-, ऑक्सीजन आदि की जांच कर 50 से अधिक महिलाओ व लड़कियों ने परामर्श लिया

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रफुल सारस्वत, डॉ पराग शर्मा, गिरीश शर्मा, डॉ अपर्णा, चंचल, रितिका, जया, रीता, राज कुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, संस्थान की अध्यक्ष सरिता गुप्ता,बिजेंद्र गर्ग, आरती मिश्रा, सरिता गुप्ता, अजय वर्मा, रजत विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।‌

Exit mobile version